बुधवार, 6 जुलाई 2016

Yadavas in Odisa

उड़ीसा में यादव
उड़ीसा में वर्त्तमान में यादवों के सामाजिक एवं राजनैतिक दशा एवं दिशा के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है | जो भी थोड़ी बहुत जानकारी है उसे आपके साथ शेयर करने का प्रयास किया जा रहा है |
इतिहास
      उड़ीसा में यादवों का समृद्ध इतिहास रहा है | चेदी वंश के महान शासक कलिंगराज खारवेल ने यहाँ शासन किया था |

http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/1/18/Kharavela-Kingdom.GIF
https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/fa/Haldhar_Nag.JPG/240px-Haldhar_Nag.JPG

खारवेल (193 ईसापूर्व) कलिंग (वर्तमान ओडिशा) में राज करने वाले महामेघवाहन वंश का तृतीय एवं सबसे महान तथा प्रख्यात सम्राट था। खारवेल के बारे में सबसे महत्वपूर्ण जानकारी हाथीगुम्फा में चट्टान पर खुदी हुई सत्रह पंक्तियों वाला प्रसिद्ध शिलालेख से प्राप्त होती है। हाथीगुम्फाभुवनेश्वर के निकट उदयगिरि पहाड़ियों में है। इस शिलालेख के अनुसार यह जैन धर्म का अनुयायी था। उसने पंडितों की एक विराट् सभा का भी आयोजन किया थाऐसा उक्त प्रशस्ति से प्रकट होता है।
उसके समय के संबंध में इतिहासकारों में मतभेद है। उसकी प्रशस्ति शिलालेख में जो संकेत उपलब्ध हैं उनके आधार पर कुछ विद्वान् उसका समय ईसा पूर्व दूसरी शती में मानते हैं और कुछ उसे ईसा पूर्व की प्रथम शती में रखते हैं। किंतु खारवेल को ईसा पूर्व पहली शताब्दी के उत्तरार्ध में रखनेवाले विद्वानों की संख्या बढ़ रहीं है।
परिचय

    http://s2.hubimg.com/u/3263237_f120.jpg       
       
खारवेल
मौर्य साम्राज्य की अवनति के पश्चात् कलिंग में चेदि राजवंश का उदय हुआ। अनुमान किया जाता है कि चेदि वंश बुंदेलखंड के चेदि वंश की ही कोई उपशाखा थी जो कलिंग में स्थापित हो गई थी। खारवेल इस वंश का तीसरा नरेश था और इसे 'कलिंग चक्रवर्तीकहा जाता है। उदयगिरि में हाथीगुफा के ऊपर एक अभिलेख है जिसमें इसकी प्रशस्ति अंकित है। उस प्रशस्ति के अनुसार यह जैन धर्म का अनुयायी था।
     उसे 10 वर्ष की आयु में युवराज पद प्राप्त हुआ था तथा 24 वर्ष की अवस्था में वह महाराज पद पर आसीन हुआ। राज्यभार ग्रहण करने के दूसरे ही वर्ष सातकर्णि की उपेक्षा कर अपनी सेना दक्षिण विजय के लिए भेजी और मूषिक राज्य को जीत लिया। चौथे वर्ष पश्चिम दिशा की ओर उसकी सेना गई और भोज ने उसकी अधीनता स्वीकर कीसातवें वर्ष उसने राजसूय यज्ञ किया। उसने मगध पर भी चढ़ाई की। उस समय मगध नरेश वृहस्पति मित्र था। इस अभियान में वह उस जिनमूर्ति को उठाकर वापस ले गया जिसे नंदराज अपने कलिंग विजय के समय ले आया था।
       खारवेलचेदि वंश और कलिंग के इतिहास के ही नहींपूरे प्राचीन भारतीय इतिहास के प्रमुख शासकों में से है। हाथीगुंफा के अभिलेख के विवरण में अतिशयोक्ति की संभावना के पश्चात्‌ भी जो शेष बचता हैउससे स्पष्ट है कि खारवेल असाधारण योग्यता का सेनानायक था और उसने कलिंग की जैसी प्रतिष्ठा बना दी वैसी बाद की कई शताब्दियों संभव नहीं हुई।
     15 वर्ष की आयु तक खारवेल ने राजोचित विद्याएँ सीखीं। 16वें वर्ष में वह युवराज बना। 24वें वर्ष में उसका राज्याभिषेक हुआ। सिंहासन पर बैठते ही उसने दिग्विजय प्रारंभ की। शासन के दूसरे वर्ष में उसने सातकर्णि (सातवाहन नरेश सातकर्णि प्रथम) का बिना विचार किए एक विशाल सेना पश्चिम की ओर भेजी जो कण्णवेंणा नदी (कृष्णा) पर स्थित असिक नगर (ऋषिक नगर) तक गई थी। चौथे वर्ष में उसने विद्याधर नाम के एक राजा की राजधानी पर अधिकार कर लिया और राष्ट्रिक तथा भोजों को पराभूत कियाजो संभवत: विदर्भ में राज्य करते थे। आठवें वर्ष में उसने बराबर पहाड़ी पर स्थित गोरथगिरि के दुर्ग का ध्वंस किया और राजगृह को घेर लिया। इस समाचार से एक यवनराज के हृदय में इतना भय उत्पन्न हुआ कि वह मथुरा भाग गया। 10वें वर्ष में उसने भारतवर्ष (गंगा की घाटी) पर फिर से आक्रमण किया। 11वें वर्ष में उसकी सेना ने पिथुंड को नष्ट किया और विजय करती हुई वह पांड्य राज्य तक पहुँच गई। 12वें वर्ष उसने उत्तरापथ पर फिर आक्रमण किया और मगध के राजा बहसतिमित (बृहस्त्स्वातिमित्र) को संभवत: गंगा के तट पर पराजित किया। उसकी इन विजयों के कारण उसकी रानी के अभिलेख में उसके लिए प्रयुक्त चक्रवर्तिन्‌ शब्द उपयुक्त ही है।
      खारवेल जैन था। उसने और उसकी रानी ने जैन भिक्षुओं के निर्वाह के लिए व्यवस्था की और उनके आवास के लिए गुफाओं का निर्माण कराया। किंतु वह धर्म के विषय में संकुचित दृष्टिकोण का नहीं था। उसने अन्य सभी देवताओं के मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया। वह सभी संप्रदायों का समान आदर करता था।
      खारवेल का प्रजा के हित का सदैव ध्यान रहता था और उसके लिए वह व्यय की चिंता नहीं करता था। उसने नगर और गाँवों की प्रजा का प्रिय बनने के लिए उन्हें करमुक्त भी किया था। पहले नंदराज द्वारा बनवाई गई एक नहर की लंबाई उसने बढ़वाई थी। उसे स्वयं संगीत में अभिरुचि थी और जनता के मनोरंजन के लिये वह नृत्य और सगीत के समारोहों का भी आयोजन करता था। खारवेल को भवननिर्माण में भी रुचि थी। उसने एक भव्य 'महाविजय-प्रासादनामक राजभवन भी बनवाया था।
       खारवेल के पश्चात्‌ चेदि राजवंश के संबंध में हमें कोई सुनिश्चित बात नहीं ज्ञात होती। संभवत: उसके उत्तराधिकारी उसके राज्य को स्थिर रखने में भी अयोग्य थे जिससे शीघ्र ही साम्राज्य का अंत हो गया।
वर्त्तमान
      यादव उड़ीसा के लगभग सभी जिलों में निवास करते है | परन्तु उड़ीसा में उनकी जनसँख्या तथा जनसँख्या घनत्व उपलब्ध नहीं है | उन्हें यहाँ गौड़ा जाति के नाम से भी जाना जाता है | इस राज्य के अंगुल जिले में यादव मुख्य रूप से तीन उपजाति में विभक्त है – गोपपुरिया, मथुरापुरिया एवं मगध | इनके सरनेम – परिदा, राउत, महाकुड, पलई, दास, भूटिया आदि है |
उड़ीसा में प्रमुख यादव विभूति -
  1.    आशिर्बाद बेहरा - कटक क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव एवं यादव नेता आशिर्बाद बेहरा ने यादव महासभा के माध्यम से यहाँ के यादवों को एकजुट करने का प्रयास किया है |

                      http://odishabulletin.com/wp-content/uploads/2014/01/6oriBEHERA.jpg
              आशिर्बाद बेहरा, सचिव कटक क्रिकेट एसोसिएशन
     2.      बैश्नाब चरण परिदा राज्यसभा सदस्य, बीजद, ओड़िशा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता, इनका जन्म 1941 में ओड़िशा के जाजपुर जिले में हुआ था | इन्होंने मास्को यूनिवर्सिटी से एम्. फिल. की पढाई की | वह 1960 से 1962 तक सीपीआई के सदस्य रहे और कार्ल मार्क्स के कट्टर अनुयायी थे | 1974 से 1989 तक वह सपरिवार मास्को में रहे | मास्को से लौटने पर 1993 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और 1998 तक इसी पार्टी में रहे | कांग्रेस की राज्य इकाई के नेतृत्व से विरोध के कारण ये 1999 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए| 2008 में ये समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजद में शामिल हो गए | जुलाई 2010 में इन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया गया |
             File:Baishnab charan parida.jpg
3.   हलधर नाग हलधर नाग कोसली भाषा के महान कवि एवं लेखक हैं | वे 'लोककवि रत्न' के नाम से प्रसिद्ध हैं। भारत सरकार द्वारा उन्हें 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया | उन्हें अपनी हर कविता याद है | उन्होंने 20 रचनाएँ लिखी और यह 20 भी उन्हें जुबानी याद है | नाग अपनी कविताओं को याद रखने के लिए रोजाना तीन से चार प्रोग्राम में शिरकत करते है | उड़िया कवि हलधर नाग के बारे में जब आप जानेंगे तो उनसे प्रेरणा लेने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। हलधर नाग एक गरीब परिवार से आते हैं और उन्‍होंने तीसरी कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। वह मुश्किल से स्‍कूल गए लेकिन आप यकीन नहीं करेंगे कि वह आज पीएचडी करने वाले छात्रों के सबजेक्‍ट की लिस्‍ट में हमेशा शामिल रहते हैं। उनके नाम पर पांच थिसिस दर्ज हैं और जल्‍द ही वह ओड़‍िशा स्थित संबलपुर यूनिवर्सिटी के सेलेबस का हिस्‍सा होंगे।
उनका जन्म 31 मार्च 1950 को उड़ीसा के बारगढ़ जिले में हुआ था | जब वह 10 साल के थे तब उनके पिता के मृत्यु हो गई थी | वह तीसरी कक्षा तक ही पढाई कर पाए थे| उनकी तुलना उड़ीसा के महान कवि गंगाधर मेहर से कि जाती है | बीबीसी ने उनपर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई है |  

    लोक कवि रत्न - हलधर नाग